
बीकानेर, 28 जून। बीकानेर टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन (BTCA) के वर्ष 2026 के चुनाव को लेकर चुनाव समिति ने 3 जुलाई 2026 को होने वाले मतदान के लिए वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष एवं सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार:
एडवोकेट दीपक व्यास
एडवोकेट वाई.पी. मदान
सचिव पद के उम्मीदवार:
सीए मनमोहन मोदी
सीए मदन गोपाल मोदी
चुनाव समिति के अध्यक्ष सोहनलाल बैद द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी वैध नामांकन स्वीकार कर लिए गए हैं। अब 3 जुलाई को मतदान के बाद नई कार्यकारिणी का गठन होगा।







