TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज, बीकानेर रॉयल्स और धुंधरधर ने अगले दौर में बनाई जगह

On: June 28, 2026 10:34 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 28 जून। स्व. घनश्याम बिस्सा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्थानीय किशन गार्डन में आयोजित बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन भाजपा उपाध्यक्ष दीपक पारीक, शिक्षाविद् रामजी व्यास, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा तथा डॉ. अनिकेत शर्मा ने बॉल खेलकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देता है। उन्होंने स्व. घनश्याम बिस्सा की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की। आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में विकेट वॉरियर्स ने गेम चेंजर को 23 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में बीकानेर रॉयल्स ने टर्फ मास्टर्स को 8 रन से शिकस्त दी। तीसरे मैच में धुंधरधर ने बनिया सुपर को 12 रन से हराया। दिन के अंतिम मुकाबले में बीकानेर रॉयल्स ने विकेट वॉरियर्स को 5 विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में मोहित व्यास, विधुर, मोहम्मद सलमान और अरिहंत आंचलिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैचों में अंपायर की भूमिका सुनील आचार्य एवं शशांक बोहरा ने निभाई, जबकि कॉमेंट्री देवेन्द्र पुरोहित ने की। आठ-आठ ओवर की इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज और अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें