TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर से टकराई यात्री बस में लगी आग, 6 यात्रियों की मौत, 22 घायल

On: July 1, 2026 2:47 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर से टकराई यात्री बस में लगी आग, 6 यात्रियों की मौत, 22 घायल

दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से इंदौर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य यात्री घायल हो गए। बस में कुल 37 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 2:30 बजे को कोलवा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया के पास हुई। टक्कर के बाद बस में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई। कई यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ यात्री बस में ही फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेंद्र फौजदार ने बताया कि शुरुआती जानकारी में 2 लोगों की मौत और 17 घायलों की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में अस्पताल पहुंचाए गए 6 शवों की पुष्टि हुई।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराने के बाद आग लगने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें