TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

जेल से छूटते ही बनाई दबंगई की रील, बीकानेर पुलिस ने फिर पहुंचाया सलाखों के पीछे

On: July 17, 2026 5:49 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने के लिए बनाई गई एक वायरल रील ने जमानत पर रिहा हुए बदमाश को फिर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। कार पर साथियों के साथ हुड़दंग और शक्ति प्रदर्शन करते हुए बनाई गई रील वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रिंस नायक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रिंस नायक पुत्र शुभकरण नायक हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। रिहाई के बाद उसने अपने साथियों के साथ कार पर स्टंट और शक्ति प्रदर्शन करते हुए वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
सीओ सिटी अनुज डाल के निर्देशन में मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि पेश करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। फिलहाल वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें