बीकानेर बीकानेर: बाइक के पहिए में फंसी ओढ़नी, 24 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत By alertbharat On: July 17, 2026 8:27 AM हमें फॉलो करें: Whatsapp Channel Join Now फेसबुक से जुड़े Join Now बीकानेर। नोखा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक के पहिए में ओढ़नी फंस जाने से 24 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपने पति और चार वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर नोखा आ रही थी। पुलिस के अनुसार, दासनु निवासी पिंकी देवी (24) अपने पति सुरेंद्र सिंह और चार वर्षीय बेटे के साथ बाइक से नोखा आ रही थीं। रास्ते में दासनु गांव के पास अचानक उनकी ओढ़नी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पिंकी देवी सड़क पर गिर गईं। हादसे में महिला के गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बागड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण चिकित्सक उन्हें नहीं बचा सके और मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नोखा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को बागड़ी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। « पिछला जेल से छूटते ही बनाई दबंगई की रील, बीकानेर पुलिस ने फिर पहुंचाया सलाखों के पीछे अगला बीकानेर में झाड़ियों से गूंजी मासूम की चीख, ग्रामीणों ने बचाई नवजात की जिंदगी »