बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा स्थित सिंगियों के चौक निवासी कृष्णा भादाणी पुत्र गणेश (28) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीकानेर में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस





