TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्रीय एकता को उत्साहित करने का अवसर : महावीर रांका

On: August 12, 2026 9:24 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। भाजपा शहर बीकानेर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत पब्लिक पार्क के पास मंगलवार शाम को एक हजार तिरंगों का वितरण किया गया। जिला प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में पब्लिक पार्क से सर्किट हाउस तक राहगीरों को तिरंगे वितरित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर फहराने का आह्वान किया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के भाव को उत्साहित करने का अवसर है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि वाहन चालकों ने उत्साह से तिरंगा लेकर वंदे मातरम के नारे भी लगाए। इस दौरान अभियान के जिला संयोजक श्यामसिंह हाडला, युधिष्ठर सिंह भाटी, अशोक भाटी, मुकेश ओझा, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, गौरीशंकर देवड़ा, धनराज जाखड़, आदर्श शर्मा, संजय स्वामी, किशन भाटी, शक्तिसिंह शेरुणा, लक्ष्मीकांत सचदेव एवं जितेन्द्र आचार्य आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें