बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में घड़सीसर रोड स्थित मोहन टावर के पास तेज रफ्तार EV टैक्सी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घटना 9 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। परिवादी राजवीर पुत्र दिलीप कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम शेरूवाला, थाना बज्जू ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भाई और साथी मोटरसाइकिल पर गंगानगर चौराहे से मोहन टावर की ओर जा रहे थे। मोहन टावर के पास पहुंचने पर सफेद रंग की EV लोड-बॉडी टैक्सी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवारों को चोटें आईं। पुलिस ने टैक्सी नंबर RJ-07-GE-9071 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश कर रहे हैं।
तेज रफ्तार EV टैक्सी ने बाइक को मारी टक्कर, दो बाइक सवार घायल







