बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे में बुधवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा शाम करीब साढ़े 7 बजे बालाजी होटल के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर हुआ। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक भिखारी जैसा दिखाई दे रहा था और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स लूणकरणसर की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लूणकरणसर मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और सार्वजनिक स्थानों पर सूचना भेजी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत






