TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित, लालगढ़ यार्ड में आरसीसी बॉक्स लोचिंग के चलते रेलसेवाएं रद्द व आंशिक रद्द

On: August 13, 2026 12:15 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के लालगढ़ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स लोचिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते अक्टूबर में कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित और रीशड्यूल रहेंगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
14704 लालगढ़-जैसलमेर — 12 व 13 अक्टूबर 2026
19720 सूरतगढ़-जयपुर — 13 व 14 अक्टूबर 2026
19719 जयपुर-सूरतगढ़ — 14 व 15 अक्टूबर 2026
इन ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा
15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस — 10 व 11 अक्टूबर को हनुमानगढ़ तक ही चलेगी।
15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस — 13 व 14 अक्टूबर को हनुमानगढ़ से चलेगी।
12467 जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस — 13 व 14 अक्टूबर को बीकानेर से चलेगी।
19407 साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस — 12 व 13 अक्टूबर को बीकानेर तक ही चलेगी।
12404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस — 13 व 14 अक्टूबर को बीकानेर से चलेगी।
22471 लालगढ़-दिल्ली सराय एक्सप्रेस — 13 व 14 अक्टूबर को बीकानेर से चलेगी।
12455 दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस — 12 व 13 अक्टूबर को सूरतगढ़ तक ही चलेगी।
12456 बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस — 13 व 14 अक्टूबर को सूरतगढ़ से चलेगी।
एक ट्रेन का बदलेगा मार्ग
17602 श्रीगंगानगर-काचीगुडा एक्सप्रेस 13 अगस्त 2026 को परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़-सादुलपुर-चूरू होकर चलेगी। इस दौरान हनुमानगढ़, ऐलनाबाद, नोहर, तहसील भादरा और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
एक ट्रेन रीशड्यूल
19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संचालन और समय जांचने की अपील की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें