बीकानेर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा रामदेव निशुल्क भोजन सेवा ट्रस्ट द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीबीएम अस्पताल के क्षय रोग विभाग के डॉ. प्रमोद ठकराल एवं यूरोलॉजी विभाग के डॉ. योगेंद्र चौधरी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में संस्था संचालक रीता भल्ला एवं रमेश कुमार केसवानी सहित ट्रस्ट के सदस्य और उनके परिवारजन सपरिवार उपस्थित रहे। ट्रस्ट से जुड़े लीला कृष्ण चावला एवं उनका परिवार भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान और समर्पण का भाव व्यक्त किया। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना की गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और जरूरतमंदों के लिए निशुल्क भोजन सेवा जैसे कार्यों को निरंतर जारी रखना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी ने सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।









