TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

आदतन अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, पुलिस रखेगी लगातार निगरानी

On: August 18, 2026 1:39 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। आमजन में भय पैदा करने वाले और बार-बार अपराध करने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक मुदल कच्छावा के निर्देश पर जिले के आदतन अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस की ओर से संबंधित थाना अधिकारियों को इन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कोटगेट थाना क्षेत्र के सलमान उर्फ जोनिस लोदी, पांचू थाना क्षेत्र के हेतराम उर्फ राकेश तथा हदां थाना क्षेत्र के सतपाल उर्फ सतु की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के खिलाफ चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट, बलात्कार, फायरिंग, अवैध हथियार और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। कई मामलों में चालान न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें