कोटा। एनआईएस खेल प्रशिक्षक संघ, शिक्षा विभाग राजस्थान की कोटा संभाग इकाई को नया स्वरूप दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष माधोसिंह की अध्यक्षता में 30 अगस्त को आयोजित बैठक में शारीरिक शिक्षक डिप्लोमाधारी कोचों की संभागीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।बैठक में प्रशिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को अधिक प्रभावी बनाने, खेल प्रशिक्षकों के हितों की पैरवी करने और प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी में दयाल सिंह को अध्यक्ष, विनोद कुमार खरनीवाल को सभाध्यक्ष, उज्जवल शर्मा को महामंत्री और दिनेश पाठक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मनीष पारीक को उपाध्यक्ष, दीपक बघेल को मंत्री, मृगेन्द्र सिंह चावड़ा को सहसचिव तथा सुनीता कुमारी को महिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विजय कुमार को उपसभाध्यक्ष, वीरेन्द्र चौधन को संगठन एवं प्रचार मंत्री और लोकेन्द्र सिंह को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर हंसराज खोईवाल, नरेन्द्र सिंह और राजपाल नेहरा को शामिल किया गया। कार्यकारिणी के गठन पर संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार नायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष भवानी शंकर समी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को मजबूती देने के साथ डिप्लोमाधारी कोचों की समस्याओं और हितों को प्रभावी ढंग से आगे रखेगी।प्रदेशाध्यक्ष माधोसिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया।








