बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार राजेंद्र प्रसाद खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
खेत में करंट की चपेट में आया किसान, अस्पताल पहुंचने पर मौत







