--विज्ञापन यहां--

श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह की सचेतन झांकी के हुए दर्शन

On: May 23, 2026 1:41 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह की सचेतन झांकी के हुए दर्शन

बीकानेर छोटी काशी की पावन धरा पर विगत 6 दिनों से धर्मनगर द्वार स्थित रताणी व्यास बगीची में चल रही प्रथम बार बीकानेरमें विष्णु पुराणकथा का आयोजन निरंतरजारी है ।विष्णु पुराण कथा के अंतर्गतआज भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मणीविवाह का उत्सव बड़े ही उल्हास पूर्ण वातावरण मेंमनाया गया ।प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विष्णु पुराण कथा आयोजन समिति के सदस्य गिरधर स्वामी तथा सुरेश चांडक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस कथा  का वाचन  मरूनायक व्यास पीठाधीश्वर पंडित भाईश्री  के मुखारविंद से निरंतर दोपहर1:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जा रहा है ।समिति सदस्य बृजमोहन बिहानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज कथा के छठे दिन व्यास जी महाराज ने विष्णु पुराण के कई प्रसंगो का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि ईश्वर के निमित्त किया गया दान पुण्य जीव को चौगुना होकर प्राप्त होता है। आज कीकथा का मुख्य प्रसंग -श्री कृष्ण एवं रुक्मणी विवाह रहा जिसमें कथा केअंतिम सत्र में जहां एक और भगवान श्री कृष्णरुक्मणी की झांकी निकाली गई ।
समिति प्रवक्ता पवन कुमार राठी ने बताया किआज की सचेतन झांकी में जहां एक और कृष्ण के रूप में रिया कछावा वही रुक्मणी के रूप में लक्षितारानी राठी ने पात्र निभाते हुए वहां उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया ।इस अवसर पर सभी भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी झांकी के दर्शन किए । सुनीलम पुरोहित के अनुसार इस अवसर पर .प्रमुख संगीतकार रमण सांखला तथा नवीन आचार्य की टीम ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देते हुए पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया । आज के यजमान गणेश सेवग द्वारा मंडप पूजन करवाया
आयोजन समिति से जुड़े सदस्य मूल सिंह राठौड़ ने बताया कि विष्णु पुराण कथा श्रवण करने वाले भक्तों के लिएआवश्यक सभी प्रकार की सुविधाओं  जिसमें मुख्य रूप से कूलर , ÁC, तथा पेय पदार्थ के रूप मे शीतल जल, ठंडी लस्सी  छाछके साथ-साथ शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक आदि . की पूर्ण व्यवस्था है ।प्रत्येक दिन .आरती  के .पश्चातभक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है ।विष्णु पुराण कथा कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से समिति सदस्य योगेश बिस्सा,बृज गोपाल बोहरा तेजकरण चूरा दीपक व्यास अमित गुप्ता आसाराम सांखला गणेश मूंधड़ा गिरिराज बिहाणी हरिमोहन दम्माणी द्वारा सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है l
निवेदक पवन कुमार राठी
सदस्य कार्यक्रम आयोजन समिति बीकानेर
9460611848

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें