बीकानेर: हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

On: June 5, 2026 12:18 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

बीकानेर।  जिले के नोखा थाना क्षेत्र के पारवा गांव स्थित टोल नाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसे में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी  अमन पटेल के रूप में हुई है। वह नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से सडक़ किनारे लगाए जा रहे लोहे के सूचना बोर्ड के कार्य में लगा हुआ था। जानकारी के अनुसार, अमन पटेल लोहे का बोर्ड फिट करने का काम कर रहा था। इसी दौरान बोर्ड पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर

रूप से करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में  रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पॉस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें