






बीकानेर। मां भारती सेवा प्रन्यास, सनातन धर्म प्रचारिणी सभा के संयुक्त तत्वाधान में आज तुलसी सर्किल पर तुलसी गौशाला में हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जेष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को हिन्दू ह्रदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य अभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य की स्थापना के अवसर को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज तुलसी गौशाला के प्रांगण में अरविंद उभा, सुरजमाल सिंह नीमराणा, सुशील सुथार, राजेश आचार्य, अश्वनी बरेनिया, अनूप गहलोत, विष्णु सिंह राजपुरोहित, शीशपाल गिरी, रघुनाथ सिंह शेखावत और अन्य सुगम फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मां भारती के चित्र पर धूप अगरबत्ती करके पुष्प चढ़ाकर शिवाजी महाराज के चित्र पर धूपबत्ती और पुष्प अर्पण किए गए। इस अवसर पर बोलते हुए अरविंद उभा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना अत्यंत आवश्यक है और उम्मीद करते हैं कि 2025 तक भारत हिंदू राष्ट्र बन कर रहेगा। रघुनाथ सिंह शेखावत, विष्णु सिंह राजपुरोहित ने अपने विचार रखते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमारी युवा पीढ़ी को हिंदुत्व के संस्कार देने जरूरी है वह ही हिंदू राष्ट्र के मुख्य स्तंभ होंगे।