TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

धुरंधर टीम ने जीती प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप

On: July 2, 2026 1:25 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

धुरंधर टीम ने जीती प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप
बीकानेर। स्व घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित पहले बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब धुरंधर टीम ने  जीता। स्थानीय किशन गार्डन में खेले गये फाइनल मुकाबले ने रोमांचक मैच में टर्फ मास्टर को तीन रनों से शिकस्त दी। आयोजक हर्षित बिस्सा  ने बताया कि टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए धुरंधर टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 56 रन बनाएं। जिसमें मो सलमान ने  सर्वोधिक 24 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्फ मास्टर ने बेहतर बल्लेबाजी की। लेकिन मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सके। मुख्य  अतिथि पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आरएएस मनमोहन व्यास,रेलवे के अधिकारी हेमन्त शर्मा,सहायक प्रशासनिक  अधिकारी मनीष कुमार जोशी,जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित व अध्यक्षता कर रहे पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने विजेता और  उपविजेता टीम के खिलाडिय़ो को ट्रांफियां और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये। मैन ऑफ द फाइनल हर्षवद्र्धन जनागल,मैन ऑफ द सीरिज व  बेस्ट बैस्टमेन मो सलमान रहे। जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब हर्षवद्र्धन जनागल को दिया गया। इस मौके पर डॉ कल्ला ने कहा कि घनश्याम  बिस्सा एक बेहतर खिलाड़ी होने के साथ साथ समाजसेवी भी थे। जो जरूरतमंदों के सुख-दुख में भागीदार रहते थे। वे हमेशा सादा जीवन उच्च  विचार के पुरोधा के रूप में पहचाने जाएंगे। आयोजन समिति के विष्णुनारायण बिस्सा ने आएं हुए अतिथियों का आभार जताया। इससे पहले  आयोजन कमेटी व पत्रकार इलेवन का मैच खेला गया। पत्रकार इलेवन के कप्तान ज्ञान गोस्वामी ने टॉस जीतकर बैंटिग कर 72 रन बनाएं। इस  मैच का आयोजन समिति ने तीन विकेट से जीता। इस मैच में बतौर अतिथि जुगल राठी व अनुराग हर्ष रहे।

केंद्रीय मंत्री को दिया शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण
बीकानेर।होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान संभाग द्वारा 11 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज  होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग के अध्यक्ष खुशाल पारीक एवं संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने माननीय केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के निवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट  किया।इस अवसर पर माननीय मंत्री मेघवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा अपने व्यस्त क ार्यक्रम के बावजूद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की सहमति प्रदान की।उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को कपिल धारा में  आयोजित इस भव्य समारोह में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान,बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें