TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में टोल के पास चालक से मारपीट, 30,600 रुपये लूटकर फरार

On: July 18, 2026 7:48 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-11 स्थित लखासर टोल के पास वाहन चालक के साथ मारपीट कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परिवादी दलीप सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान लखासर टोल के पास ट्रेलर और अन्य वाहनों के चालकों ने उनका वाहन रुकवा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की, धक्का देकर नीचे गिरा दिया और वाहन में रखे 30,600 रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें