--विज्ञापन यहां--

इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, दो दिवसीय रहेगा दौरा

On: May 22, 2026 12:03 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, दो दिवसीय रहेगा दौरा

बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का 25 और 26 मई को बीकानेर दौरा प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे 25 मई को बीकानेर पहुंचेंगे और दो दिन तक जिले में रहकर सीमा सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार गृह मंत्री बज्जू तहसील स्थित सांचू बॉर्डर पोस्ट का दौरा करेंगे और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। सांचू बॉर्डर पर वे BSF जवानों से संवाद भी करेंगे। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों से मुलाकात की संभावना भी जताई जा रही है।

दौरे के दौरान गृह मंत्री बीकानेर में बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और फलौदी जिलों के कलेक्टर एवं एसपी की उच्च स्तरीय बैठक भी लेंगे। बैठक में संभागीय आयुक्त, आईजी समेत सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह बैठक बीकानेर स्थित BSF एरिया में आयोजित होने की संभावना है।

गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तैयारियों में जुट गई हैं। पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के भी बीकानेर पहुंचने की संभावना है।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें