TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

कोडमदेसर भैरवजी का मेला 23 से 25 सितंबर तक, तैयारियां तेज—श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं

On: September 17, 2026 4:41 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। कोडमदेसर गांव में भैरवजी का वार्षिक मेला अब 23 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा। मेले की संशोधित तिथियों के साथ श्री देदारामजी वंशज सार्वजनिक प्रन्यास की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सफाई, रंग-रोगन, पेयजल, छाया और रोशनी की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर परिसर में अतिरिक्त लाइटें भी लगाई गई हैं। प्रन्यास अध्यक्ष विजय गहलोत ने बताया कि भादवा सुदी द्वादशी को भैरवजी का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती के साथ विधि-विधान से मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद सुदी तेरस और चतुर्दशी को पूरे दिन मेले का आयोजन होगा। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन एवं पूजा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोलायत और गजनेर पुलिस थानों से अतिरिक्त जाब्ता उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक, बीकानेर को पत्र भेजा गया है। प्रन्यास महामंत्री किशन लाल गहलोत ने बताया कि भैरवजी के विशेष श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन मंदिर के पुजारी विजय, किशन लाल, भगवानाराम, पंकज, मुकेश, राजेन्द्र, कृणाल, धीरज सहित देदोजी गहलोत के वंशज गहलोत परिवार के सदस्यों की ओर से किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें