बीकानेर। छत्तरगढ़ की लूणखां ग्राम पंचायत के चक 1 एमएमडब्ल्यूएम में पागल कुत्ते के काटने से तीन गाय और एक भेड़ की मौत हो गई। एक गाय को आइसोलेशन में रखा गया है। 1500 से अधिक पशुओं के संक्रमित होने की आशंका के चलते पशुपालन विभाग ने टीकाकरण शुरू किया है। बुधवार को लगाए गए शिविर में करीब 170 ग्रामीणों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। वहीं 1500 से अधिक भेड़-बकरियों व अन्य पशुओं, 103 गाय, एक ऊंट और 10 स्ट्रीट डॉग्स का भी टीकाकरण किया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही है।







