TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: ताला तोड़ लाखों की चोरी, 7 लाख नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

On: June 12, 2026 7:47 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: ताला तोड़ लाखों की चोरी, 7 लाख नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र के लालमदेसर मगरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश देर रात सूने कमरे का ताला तोड़कर करीब 7 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार लालमदेसर मगरा निवासी बेगाराम जाट सारण ने देशनोक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और कमरे के ताले तोड़कर तिजोरी व संदूक खंगाल डाले।

गुरुवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर 7 लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने की ठुसी, हार सेट, रखड़ी, बोरिया, अंगूठियां, फुलड़े, कान के बाले तथा करीब दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, तिजोरी में रखे महत्वपूर्ण जमीनी दस्तावेज और अन्य निजी कागजात भी गायब मिले हैं।

सूचना मिलने पर देशनोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें