TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

महिला बंदियों के स्वास्थ्य की चिंता: केंद्रीय कारागृह में लगा निःशुल्क शिविर, 100 महिलाओं की हुई जांच

By
On: October 28, 2026 2:39 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। महिला बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीछवाल स्थित केंद्रीय कारागृह के महिला बंदी सुधार गृह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। पुष्पलक्ष्मी क्लिनिक की ओर से आयोजित इस शिविर में डॉ. पुष्पा शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने करीब 100 महिला बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं।
शिविर में महिला बंदियों को निःशुल्क ब्रांडेड दवाइयां और सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। यह सहयोग समाजसेविका एवं राजकीय डूंगर महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. सुनीता गोयल तथा एमपीएसपीएस संस्था की निदेशक अनुसूइया शर्मा और श्री दीन दयाल शर्मा के सौजन्य से किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुनीता गोयल ने महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
एमपीएसपीएस संस्था के मंत्री एडवोकेट आर.के. शर्मा ने कहा कि महिला बंदी सुधार गृह में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं और भामाशाहों से भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग के लिए आगे आने की अपील की, ताकि जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। शिविर के दौरान नर्सिंग ऑफिसर मंजुला जैन और जेल की कार्यवाहक इंचार्ज पुष्पा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें