बीकानेर। शहर में नगर निगम के पीछे स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल पर 37 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयने के बाद मोर्चरी में रखवा दिया गया। आधार कार्ड के आधार पर मृतका की पहचान शलाखा पुत्री राजेश कुमार, उम्र करीब 37 वर्ष, के रूप में हुई है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









