TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

श्रीडूंगरगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने कार-ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवती-बालक की मौत

On: September 17, 2026 10:12 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में ल देर रात करीब 2:30 बजे हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बीकानेर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने एक कार और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 18 वर्षीय युवती निशा और 13 वर्षीय बालक विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे, जबकि ट्रैक्टर सवार लोग रामदेवरा से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हाईवे पर बीकानेर की ओर स्थित एक होटल के पास ट्रक ने दोनों वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें शव फंस गए थे। ट्रस्ट के सेवादारों ने दोनों शवों को कार से बाहर निकाला और मोर्चरी में रखवाया। कार सवारों की पहचान 22 वर्षीय कपिल कुमार पुत्र जुगलाल जाट और 20 वर्षीय सुनील पुत्र दौलतराम जाट, निवासी साहवा के रूप में बताई गई है। हादसे में 18 वर्षीय निशा पुत्री जुगलाल जाट और 13 वर्षीय विकास पुत्र संजयपाल जाट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। मृतकों और घायलों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें