TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

कैंपर के आगे अचानक आया आवारा पशु, वाहन पलटने से युवक की मौत

On: June 3, 2026 7:17 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

कैंपर के आगे अचानक आया आवारा पशु, वाहन पलटने से युवक की मौत

बीकानेर। कैंपर गाड़ी के आगे अचानक से पशु के आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना दंतौर पुलिस थाना क्षेत्र में 27 मई की है। इस सम्बंध मेंं करणीसर बरसलपुर निवासी सांगसिंह ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा बलजीतसिंह 27 मई को अपनी लड़की की दवाई दिलाने कैंपर लेकर खाजुवाला जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कैंपर के सामने आवारा पशु आ गया। जिसके चलते कैंपर अनियंत्रित होकर पलटा खा गयी।

जिसके चलते उसके भतीजे बलजीत ङ्क्षसह के गंभीर चोटें आयी। इलाज के लिए उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें