TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

आंधी-तूफान में आयुर्वेदिक अस्पताल की टिन शेड उड़ी, घरों पर गिरी; स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

On: June 4, 2026 8:56 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

आंधी-तूफान में आयुर्वेदिक अस्पताल की टिन शेड उड़ी, घरों पर गिरी; स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

बीकानेर। शहर में शुक्रवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान के चलते वार्ड संख्या 48 स्थित बांद्रा बास, गोगा गेट क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आयुर्वेदिक अस्पताल की छत पर लगी भारी-भरकम लोहे की टिन चादरें तेज हवा के कारण उड़कर आसपास के मकानों पर जा गिरीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। पार्षद नंदलाल जावा, कांग्रेस एससी विभाग के महासचिव सोनू बारासा, सूरज बारासा, राहुल, कमल पंडित और कपिल ने अस्पताल प्रशासन एवं जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि घटना के समय कोई व्यक्ति टिन चादरों की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त टिन शेड को तुरंत हटाने, सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें