TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना होगा श्री जैन गर्ल्स कॉलेज का दल, ऋषिकेश-मसूरी में छात्राएं जुटाएंगी अनुभव

On: October 1, 2026 2:19 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। श्री जैन गर्ल्स कॉलेज की 25 छात्राओं का दल एक सप्ताह के शैक्षणिक भ्रमण के लिए ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी की यात्रा पर रवाना होगा। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को कक्षा में प्राप्त ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और प्राकृतिक स्थलों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करना है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह यात्रा सह-शैक्षणिक गतिविधियों के तहत आयोजित की जा रही है। भ्रमण के दौरान छात्राएं ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी के प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगी तथा वहां के प्राकृतिक वातावरण, संस्कृति और स्थानीय विशेषताओं के बारे में जानकारी हासिल करेंगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना के निर्देशन में आयोजित इस दल की जिम्मेदारी खेल प्रभारी अरुण सक्सेना, डॉ. लता व्यास और सुश्री रेणु शर्मा संभाल रहे हैं। मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि यात्रा के जरिए छात्राओं को अध्ययन के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। संस्था अध्यक्ष विजय कुमार कोचर और मंत्री सी.ए. माणक चंद कोचर ने छात्राओं को सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कॉलेज परिवार ने भी छात्राओं के ज्ञानवर्धक और सुखद भ्रमण की कामना की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें