TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में पंचायत के दौरान खूनी बवाल, लाठी-कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला

On: October 1, 2026 10:03 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के आरडी 837 में बुधवार को समझौते के लिए बुलाई गई पंचायत उस समय विवाद में बदल गई, जब दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया। मामले को लेकर खाजूवाला निवासी पवन कुमार ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पवन के पिता अमरचंद की आरडी 837 पर इंटरलॉक ब्लॉक बनाने की फैक्ट्री है। पवन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को दिलीप सिंह के साथ उसका विवाद हुआ था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को पंचायत रखी गई थी। पंचायत के दौरान अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि हमलावर फैक्ट्री में घुस गए और वहां गाड़ियों व फैक्ट्री में तोड़फोड़ की। साथ ही काउंटर से 60 हजार रुपये निकालने तथा पवन और लेखराम के गले से चांदी की चेन छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दिलीप सिंह, बीर सिंह, मानसिंह, खीव सिंह, महेंद्र सिंह, राम सिंह, शिव कुमार और नरेश सिंह भाटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मारपीट में वीरेंद्र सिंह, खीव सिंह, जसवीर सिंह और दिलीप सिंह घायल हुए हैं। सभी का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें