TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

वार्ड 47 में वोटिंग को लेकर बवाल, युवक के नाम पर पहले ही पड़ गया वोट!

On: September 9, 2026 4:16 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के बीच गंगाशहर के वार्ड नंबर 47 में मतदान को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक मतदाता के पहुंचने से पहले ही उसके नाम पर वोट डाले जाने की बात सामने आई। मामला चोपड़ा स्कूल स्थित भाग संख्या 1040 के बूथ नंबर 3 के कमरा नंबर 1 का है। जानकारी के अनुसार पवन बंग पुत्र भागीरथ सुबह करीब 8 बजे मतदान करने चोपड़ा स्कूल पहुंचे। मतदान केंद्र पर सूची की जांच के दौरान पोलिंग एजेंट्स ने उन्हें बताया कि उनके नाम से पहले ही मतदान हो चुका है। यह सुनकर पवन ने आपत्ति जताई और अपने पहचान संबंधी दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि फोटो और नाम उनके ही हैं तथा उन्होंने अभी तक मतदान किया ही नहीं है। मामला सामने आने के बाद मतदान केंद्र पर राजनीतिक प्रतिनिधियों की भीड़ जुट गई। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और कांग्रेस प्रत्याशी के प्रतिनिधि मनीष जोशी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताई। फिलहाल वार्ड 47 के इस मामले ने मतदान व्यवस्था और मतदाता के नाम पर पहले मतदान होने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में आगे निर्वाचन अधिकारियों की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें