TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में NH-11 पर ट्रक-कार की भिड़ंत, बच्चे समेत चार घायल; PBM ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

By
On: October 23, 2026 10:24 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नेशनल हाईवे-11 पर रायसर के नजदीक गुरुवार को ट्रक और स्विफ्ट कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सभी घायलों का बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कार सवार आसेरा से बीकानेर इलाज करवाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायसर के पास उनकी स्विफ्ट कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर में कार सवार चारों लोगों को चोटें आईं।
घायलों की पहचान बीकानेर निवासी कार चालक अभिरूप चौधरी (38), प्रिंस (8-9 वर्ष), महावीर (42) और आसेरा निवासी लक्ष्मण उर्फ अनिल (17) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण उर्फ अनिल पैर का पट्टा खुलवाकर बीकानेर से वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर एएसआई जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया। दोनों वाहनों को नापासर थाने ले जाया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें