बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के चाचा ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रानी बाजार में पुरानी सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी भतीजी 21 अक्टूबर 2026 को जैन कन्या कॉलेज, बिदासर बारी के पास से नितिन गौड़ के साथ चली गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई प्रवीण कुमार को सौंपी गई है। पुलिस युवती का पता लगाने और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।







