TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

स्लीपर बस-पिकअप की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत, केबिन काटकर निकाला शव

On: October 24, 2026 3:56 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। हनुमानगढ़ के रोड़ावाली रोड पर शनिवार को स्लीपर बस और पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया और चालक का शव केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को खींचकर शव को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर गजेंद्र शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह दब जाने से सफलता नहीं मिली। इसके बाद ट्रैक्टर बुलाया गया और उसकी सहायता से वाहन के मुड़े हुए हिस्से को खींचकर हटाया गया। काफी प्रयासों के बाद चालक का शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मृतक की पहचान के प्रयास जारी

पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या आईडी कार्ड नहीं मिला। इसके चलते फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पिकअप के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक तक पहुंचने और मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी है। मोबाइल फोन से भी पहचान संबंधी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

सादुलशहर से आ रही थी बस

पुलिस के मुताबिक, हादसे में उत्तराखंड नंबर की स्लीपर बस और चूरू नंबर की पिकअप शामिल थीं। बस सादुलशहर की ओर से हनुमानगढ़ आ रही थी। टक्कर के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक जीरे की सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया और उसकी जान चली गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक के मौके से चले जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा संबंधित लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें