बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी का मामला सामने आया है। लाल गुफा स्थित मोदी श्मशान के पास हुई इस घटना में 23 वर्षीय युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कादरी कॉलोनी निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद रजाक का अपने पड़ोसी अयान धोबी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि अयान ने साजिद की पीठ पर चाकू से दो वार कर दिए। हमले में घायल साजिद को तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।








