बीकानेर। बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने में परेशानी न हो, इसके लिए बीकेईएसएल ने शनिवार को भी अपने कैश काउंटर संचालित रखने का फैसला किया है। इसके तहत 31 अक्टूबर को शहर के सभी बिल संग्रहण केंद्र सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता इस दौरान अपनी सुविधा के अनुसार शहर में स्थित किसी भी बीकेईएसएल कैश काउंटर पर पहुंचकर बिजली बिल की राशि जमा करवा सकेंगे। कंपनी के इस निर्णय से उन उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी, जो व्यस्तता के चलते सामान्य कार्यदिवसों में अपना बिजली बिल जमा नहीं करा पाते हैं।








