बीकानेर। शहर के बंगला नगर इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 30 अक्टूबर की रात करीब 8:45 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के सेवादार मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नेमाराम पुत्र सुरजाराम के रूप में हुई है। वह सब्जी मंडी के पीछे स्थित बंगला नगर में अपने घर पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना पर मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस के हनुमान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।








