बीकानेर। बज्जू के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चारणवाला कस्बे में भारतमाला राजमार्ग पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बज्जू उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में चारणवाला निवासी अनिल पुत्र रामनारायण कुम्हार शामिल हैं, जो कस्बे में दुकान चलाते हैं। वहीं दूसरा युवक भी चारणवाला का निवासी बताया जा रहा है, लेकिन बेहोशी की हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर बंद पड़ी रोड लाइटों को लेकर नाराजगी जताई।









