TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

6 साल की वारंटी का दावा, 4 साल में ही बैटरी फेल! रिवोल्ट कंपनी को उपभोक्ता आयोग का नोटिस

On: November 18, 2026 9:38 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। वारंटी के दावे और कंपनी की सेवा को लेकर रिवोल्ट इलेक्ट्रिक बाइक का मामला उपभोक्ता आयोग पहुंच गया है। बीकानेर निवासी मनीष पारीक ने कंपनी पर बैटरी खराब होने के बाद वारंटी का लाभ नहीं देने का आरोप लगाया है। इस मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने रिवोल्ट कंपनी समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। परिवादी के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2022 में 1,32,499 रुपये खर्च कर RV 400 बाइक खरीदी थी। कंपनी ने बैटरी पर 6 साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी दी थी, लेकिन महज चार साल और करीब 37 हजार किलोमीटर के सफर में ही बैटरी ने काम करना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि बैटरी में पहले भी कई बार तकनीकी दिक्कतें आईं। कंपनी और सर्विस सेंटर से संपर्क करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब कंपनी की ओर से नई बैटरी के लिए 65,400 रुपये मांगे जा रहे हैं। इसी से नाराज होकर मनीष पारीक ने उपभोक्ता आयोग में परिवाद पेश किया है। उन्होंने बैटरी बदलने या बाइक की कीमत ब्याज सहित लौटाने तथा मानसिक परेशानी के बदले एक लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। परिवादी की ओर से अधिवक्ता अनिल सोनी पैरवी कर रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें