बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रीपोर्ट के अनुसार, भीखनेरा निवासी कालूराम नाम का युवक, जो महिला की देवरानी का भानजा बताया जा रहा है, उनके घर आता-जाता था। महिला का आरोप है कि युवक उसकी बेटी को परेशान करता था। इसको लेकर उसे कई बार समझाया भी गया था।महिला ने बताया कि 15 नवंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 11 बजे जब उसकी नींद खुली तो बेटी बिस्तर से गायब मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास सहित संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।परिवार ने आरोप लगाया है कि युवक उसकी बेटी को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई भंवरू खां को सौंपी है।









