TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

देशनोक में ओरण परिक्रमा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी

By
On: November 17, 2026 11:13 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। विश्व प्रसिद्ध मां करणी की नगरी देशनोक में 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय पारंपरिक ओरण परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पदयात्रियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 22 और 23 नवंबर को मां करणी मंदिर के द्वार लगातार 24 घंटे खुले रहेंगे। इससे दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी भी समय माता के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।ओरण भूमि की धार्मिक महत्ता और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रन्यास ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिक्रमा मार्ग और मंदिर के आसपास धूपबत्ती, दीपक सहित किसी भी प्रकार की आग जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री और सेवन तथा भिक्षावृत्ति पर भी रोक लगाई गई है। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं, परिक्रमा मार्ग पर सेवा शिविर लगाने वाले सेवादारों को शिविर समाप्त होने के बाद तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रन्यास ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ओरण की पवित्रता, स्वच्छता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखें तथा प्रशासन एवं प्रन्यास की व्यवस्थाओं में सहयोग करें।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें