बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 465 आरडी से राणेर रोड पर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवक ट्रॉली के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर लोडर की मदद से ट्रॉली हटवाकर दोनों युवकों को बाहर निकलवाया। इसके बाद घायल को छतरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








