TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

युवती से बातचीत बंद होने पर युवक ने घर में लगाई आग, दो बाइक समेत सामान राख

By
On: November 26, 2026 1:41 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र के लोहिया बास में युवती से बातचीत बंद होने पर नाराज एक युवक द्वारा घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग में दो मोटरसाइकिलें, कपड़े और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, लोहिया बास निवासी करमाराम (55) ने आरोप लगाया कि रावतसर निवासी जीवनराम उसकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था। युवती के बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी ने 24 नवंबर की रात घर आकर झगड़ा व धमकी दी। आरोप है कि 25 नवंबर तड़के घर में आग लगा दी और पीछे की खिड़की से भाग गया।
आग में आंगन व छपरे में खड़ी दो मोटरसाइकिलों सहित अन्य सामान जल गया। परिवादी ने करीब सात लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एसआई रोहिताश कर रहे हैं।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें