--विज्ञापन यहां--

पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद

On: May 13, 2026 11:19 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद

बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 3 मई को परिवादी जयप्रकाश निवासी ए-196, अंत्योदय नगर बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका एक गोदाम गोविंद पैलेस के पीछे, भूखंड संख्या 63, हरलोई हनुमान मंदिर योजना क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल की रात गोदाम बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह गोदाम पहुंचे तो शटर के दोनों ताले टूटे मिले।
गोदाम के अंदर जांच करने पर तीन भरे हुए इंडेन गैस सिलेंडर, दो एल्यूमिनियम की बड़ी परात, तीन बड़े एल्यूमिनियम के टोपिये, 20 लोहे के खोमचे, एक तेल का पीपा, एक घी का पीपा तथा 3400 रुपये नकद चोरी मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी नगर अनुज डाल के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी रोहित चौधरी आरपीएस (प्रो.) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमकुमार उर्फ प्रेमरतन, तालिफ उर्फ तालिब उर्फ धोलिया, पुखराज एवं गौरीशंकर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

कार्रवाई में अनुसंधान अधिकारी हंसराज की विशेष भूमिका रही। टीम में राजेंद्र कुमार, श्यामलाल, हेमराज, रामकिशन, रवि कुमार एवं विकास शामिल रहे।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें