TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

जामसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध भांग के पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार

On: May 13, 2026 11:17 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

जामसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध भांग के पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जामसर थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भांग के पौधों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खेत में बनी ढाणी के पास से सात हरे भांग के पौधे जब्त किए हैं। यह कार्रवाई ओमप्रकाश एवं मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा वृत्ताधिकारी रणवीर सिंह के सुपरविजन में जामसर थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार टीम ने निजी सूचना संकलन के आधार पर 12 मई को गश्त के दौरान चक 19 जेएमडी बदरासर की रोही स्थित एक ढाणी पर दबिश दी। वहां से कुल सात हरे भांग के पौधे (कैनाबिस सटाइवा) बरामद किए गए। मौके से आरोपी कालुराम पुत्र देवीलाल जाट (36) निवासी चक 19 जेएमडी थाना जामसर जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपी से अवैध भांग की खेती एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में कांस्टेबल मान सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में थानाधिकारी रवि कुमार, महेश कुमार, मान सिंह, रामनिवास, अजीत सिंह, सुनील कुमार एवं बलवीर शामिल रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें