TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में गर्मी का कहर जारी, 24 मई के बाद हीटवेव और होगी तेज

On: May 22, 2026 10:58 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में गर्मी का कहर जारी, 24 मई के बाद हीटवेव और होगी तेज

बीकानेर। बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 8 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगी हैं। दिन में तपती धूप और रात के समय चल रही गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है।

हालांकि गुरुवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे हीटवेव से कुछ राहत महसूस हुई। जैसलमेर, चूरू, बीकानेर, भीलवाड़ा और कोटा समेत कई जिलों में तापमान सामान्य के आसपास या उससे कुछ नीचे पहुंचा, लेकिन गर्मी का असर अब भी बरकरार है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक गर्मी का यही दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं 24 मई के बाद राज्य में हीटवेव और अधिक तेज तथा गंभीर हो सकती है।

आज और कल आंधी व हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे कुछ इलाकों में तापमान में मामूली राहत मिल सकती है।

इन जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर और करौली शामिल हैं।

बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में लगातार बढ़ रही गर्मी और आगामी नौतपा को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें