--विज्ञापन यहां--

महिला का अर्धनग्गन अवस्था में शव मिलने का मामला, लिव-इन में रहने वाले व्यक्ति को कोटा से दबोचा, पुलिस ने कुछ ही घंटे में खोले राज

On: June 3, 2026 7:06 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

महिला का अर्धनग्गन अवस्था में शव मिलने का मामला, लिव-इन में रहने वाले व्यक्ति को कोटा से दबोचा, पुलिस ने कुछ ही घंटे में खोले राज

बीकानेर। मंगलवार सुबह श्रीडंूगरगढ़ क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला था। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचन मिलते ही पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटे की जांच के बाद आरोपी को हिरासत मेंं लिया है।

अर्द्धनग्न लाश मिलने के मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। जानकारी के अनुसार आरोपी जो उसके साथ लिव इन मे रहता था और हत्या के बाद से ही फरार था। महिला के बेटे ने उस पर शक जताया, जिसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने उसे कोटा से हिरासत में लिया है।

महिला के बेटे ने अपनी मां को पहचान लिया। महिला बाली बाई भील है। उसके पति का नाम बाल चंद भील है और वो झालावाड़ के भालता में उमरिया गांव के निवासी है। वो पिछले सात-आठ साल से अपने पति से अलग फूल सिंह भील के साथ रहती थी। महिला के नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि दोनों शराब पीकर झगड़ा करते थे। सोमवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

उस समय बेटा वहीं पर था लेकिन दोनों के झगड़े के बीच वो होटल में खाना खाने चला गया। वापस लौटा तो दोनों वहां नहीं थे। इस पर उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस को महिला की लाश पहले ही मिल चुकी थी, जिसे उसने पहचान लिया। उसी ने पुलिस को फूल सिंह भील के बारे में बताया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

फूल सिंह के मोबाइल नंबर मिलने के बाद से पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया। गोपनीय तरीके से उसके मोबाइल नेटवर्क से पता किया गया कि वो कहां गया है। कोटा रूट की लोकेशन मिलने पर पुलिस भी पीछे पीछे पहुंच गई। कोटा में उसे दबोच लिया गया। अब पुलिस उसे लेकर वापस बीकानेर आ रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें