राजस्थान में गर्मी के साथ बढ़ी उमस, आज 6 जिलों में आंधी-बारिश और 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

On: June 8, 2026 5:49 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

राजस्थान में गर्मी के साथ बढ़ी उमस, आज 6 जिलों में आंधी-बारिश और 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। एक ओर पश्चिमी जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, वहीं पूर्वी राजस्थान में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 2 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर और फलोदी में दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस और फलोदी में 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 43.9, बाड़मेर में 43, चूरू में 42.4, जोधपुर में 41.5, बीकानेर में 41.4, हनुमानगढ़ में 41.3, पिलानी में 41.3, चित्तौड़गढ़ में 41.2, पाली में 40.3 और कोटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

बीकानेर संभाग में बदला मौसम
रविवार दोपहर बाद बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। बीकानेर के महाजन और नोखा क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं हनुमानगढ़ के नोहर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ वर्षा दर्ज की गई। श्रीगंगानगर जिले के घड़साना क्षेत्र में तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

कई जिलों में हुई बारिश
अलवर, डीग और बहरोड़ के कई इलाकों में शाम के समय घने बादल छाने के बाद बारिश हुई। वहीं चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में भी देर शाम मौसम बदला और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

उमस ने बढ़ाई परेशानी
टोंक, अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, दौसा, करौली और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। टोंक में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद भी हवा की गति कम रहने से उमस बनी रही। तापमान अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद इन क्षेत्रों में लोगों को गर्मी का अधिक अहसास हुआ।

आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हीटवेव का असर बना रहने की संभावना है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें