बारिश के बाद बढ़ी उमस, बीकानेर सहित 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, 11 जून से फिर बदलेगा मौसम

बीकानेर। प्रदेश में बीते दिना हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली लेकिन अब उमस परेशान करने लगी है। राजस्थान में मंगलवार को बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है।
वहीं, 11 जून से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इसके असर से राज्य में आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है।
इससे पहले सोमवार को गर्मी, उमस तेज रही। प्री-मानसून के बीच भी पारा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45.6 डिग्री दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार आज अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां में बारिश को येले अलर्ट जारी किया है। वहीं जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।








