नहर डूबने से बालिका की मौत, पानी पीने गई, पैर फिसलने से हुआ हादसा

लूणकरणसर। नहर में डूबने से बालिका की मौत का मामला सामने आया है। घटना 17 जून को बामनवाली रोही की है, जहां बामनवाली निवासी उर्मिला (14 साल नौ महीना) पुत्री दानाराम मेघवाल नहर पर पानी पीने के लिए गई थी, इस दौरान पैर फिसल जाने से वह नहर में गिर गई और पानी में डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के भाई सुनिल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। रिपोर्ट में सुनिल ने बताया कि उसकी बहन उर्मिला उसके साथ खेत में गाय चरा रही थी। इस दौरान उर्मिला नहर पर पानी पीने के लिए गई तो अचानक पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। नहर में डूबने से उर्मिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।









